Hardoi News: परिवाद निरस्त कर वादी पर लगाया 50 हजार अर्थदंड
हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: हरदोई। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने पांच हजार रुपये के कर्ज के विवाद में मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, कपड़े फाड़ने और जेब से 40 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज निकालने के आरोपों से जुड़े परिवाद को निरस्त कर दिया। अदालत ने वादी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला पिहानी थाना क्षेत्र का है। परिवादी ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसने विपक्षी मुन्नेंद्र से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें 15 हजार रुपये वापस कर दिए थे। आरोप लगाया गया था कि 21 दिसंबर 2023 को करीब तीन बजे लखनऊ से काम करके लौटते समय गांव में मुन्नेंद्र, जितेंद्र, ताम्रध्वज और रानी ने रुपये मांगते हुए उसके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। परिवादी ने कपड़े फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.