Hardoi News: परचून की दुकान में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: संडीला। संडीला कोतवाली पुलिस ने परचून की दुकान में चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सिगरेट, काजू-बादाम, डियोड्रेंट, चार मोबाइल और 2690 रुपये बरामद किए हैं। मुरारनगर निवासी रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी परचून की दुकान लोहे के खोखे में है। 26 अक्तूबर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचे तो खिड़की टूटी मिली। ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा था। दुकान से 60 डिब्बी सिगरेट, मेवे के पैकेट, छह किलो काजू-बादाम, सेंट के 10 डिब्बे और गुल्लक में रखे 4500 रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। इसके बाद बेनीगंज के बुदारिया निवासी अंकुल और सुरेश, प्रतापनगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.