Hardoi News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: मल्लावां। हजरतपुर गांव निवासी अन्नू यादव की शादी करीब एक साल पहले उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के जमलापुर गांव निवासी किरन से हुई थी। करीब 10 दिन पहले ही ससुराल आई थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। रविवार को विवाद सुलझाने के लिए गांव के लोग घर पर मौजूद थे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर किरन अपने पिता के साथ कुछ जेवर लेकर मायके जाने लगी। इससे परेशान होकर अन्नू ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.