Hardoi News: पत्नी पर खाने में जहर देने का आरोप, साढ़ुओं समेत तीन पर मुकदमा
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में शादी के सात महीने बाद पति ने पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके दो साढ़ुओं से अवैध संबंध थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी और दोनों नामजद साढ़ुओं पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर संदेह होने लगा। आरोप है कि बाद में छानबीन करने पर उसे पत्नी और उसके दो साढ़ुओं के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। युवक का आरोप है कि सात जुलाई की सुबह करीब 11 बजे पत्नी ने उसके भोजन में जहरीला पदार्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.