Hardoi News: पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: टड़ियावां। कस्बे में स्थित ब्लॉक परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पत्नी को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने नीचे उतरने से इनकार करते हुए शर्त रखी कि जब तक उसकी कोर्ट मैरिज कर चुकी पत्नी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। युवक की पहचान अनूप निवासी जनकापुर मजरा सखौरा के रूप में हुई है। अनूप ने गांव की ही एक युवती के साथ 24 मई 2024 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों एक साथ पढ़ाई भी करते थे। कोर्ट मैरिज के बाद कुछ समय तक पत्नी उसके साथ रही पर इसके बाद से वह उसके साथ नहीं रह रही है। इसी बात को लेकर युवक ने गुरुवार को ब्लॉक परिसर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पत्नी को बुलाने की मांग शुरू कर दी।युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.