हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र में संडी रोड पर पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि 11 अक्टूबर को घुमईया पुल के पास संडी रोड पर एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान दुर्गा 23 वर्षीय पत्नी लल्ला सिंह, निवासी नगरा, थाना सवायजपुर के रूप में हुई थी। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि उसके पति लल्ला सिंह निवासी घुमईया, कोतवाली शहर ने कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी लल्ला...