हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: सांडी। करीब तीन माह पहले शादी के बाद एक माह पहले मायके आई नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन पति से मोबाइल पर काल के बाद आत्मघाती कदम उठा लेने की बात बता रहे हैं। गंजरी गांव निवासी प्रियंका की शादी क्षेत्र के गांव मानीमऊ निवासी पुनीत से करीब तीन माह पहले हुई थी। एक माह पहले मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल से विदा करवा लाए। बुधवार की दोपहर प्रियंका का शव कमरे के अन्दर कुण्डे से लटका मिला। पिता सन्तराम के मुताबिक प्रियंका ने पति से मोबाइल से बात करने के बाद फांसी लगा ली। सूचना के बाद भी मौके पर कोई नहीं आया। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...