हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: पिहानी। भंडा बाबा सआदतनगर निवासी प्रियंका ने लखीमपुर जिले के उचौलिया थानाक्षेत्र के तेंदुआ गांव के अभिषेक गौतम,कालिन्द्री,अनिल,प्रमोद,आशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी अभिषेक के साथ गत वर्ष हुई थी। अभिषेक के माता पिता की मौत हो चुकी है,उसकी शादी उक्त लोगो ने ही कराई थी। कार और एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए उक्त लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। मई माह में मार डालने की नीयत से कमरे में ले जाकर उसे मारा पीटा गया और गला दबा दिया गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए तब जाकर मुश्किल से छोड़ा। विपक्षियों ने उसे घर से भगा दिया। परिजनो के साथ उचौलिया थाने गयी जहां से उसे सुबह आने के लिए कहा गया। उसके बाद वह अपने मायके आ गई। आरोप है कि विपक्षीगण पीछे से मायके आ गए और फिर गाली गलौज किया। ...