हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के आशा नगर निवासी उमा पाण्डेय ने कोतवाली शहर में पति, सास और ससुर के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजन आए दिन प्रताड़ित करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...