Hardoi News: पति-पत्नी से मारपीट, दंपति पर मुकदमा दर्ज
हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दनईपुरवा मजरा कटरी छिबरामऊ गांव में पति-पत्नी से मारपीट में पीड़िता रामचिरइया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 जुलाई की शाम गांव के दौलतराम नशे की हालत में उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दौलतराम और उसकी पत्नी रामवती ने पति दिनेश को डंडे, लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों घायल हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.