Hardoi News: पति को मृतक दर्शाकर जेठ पर फर्जी वसीयत बनवाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: टड़ियावां। अहिरोरी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला ने अपने जेठ पर पति को जीवित रहते मृतक दर्शाकर फर्जी वसीयत तैयार कराने का आरोप लगाया है। साथ ही राजस्व अभिलेखों में जेठ के पुत्र का नाम अवैध रूप से दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहिरोरी निवासी मेसरी पत्नी स्वर्गीय छोटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके जेठ जलालू पुत्र सिकंदर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। वह मेरठ में मजदूरी कर जीवनयापन करती थी। आरोप है कि 19 फरवरी 2026 को उसके पति को मृतक दर्शाकर उनकी संपत्ति की फरमान के नाम फर्जी वसीयत तैयार करा ली गई, जबकि पति की मृत्यु 28 जुलाई 2026 को हुई थी। बाद में राजस्व अभिलेखों में भी फरमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.