Hardoi News: पति को पीटते देख बचाने पहुंची महिला को भी पीटा
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के कैरमैर गांव में दरवाजे पर बैठे युवक को गाली देने से मना करने पर दो लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी आरोपितों ने पीट दिया। मारपीट में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गांव निवासी माधुरी के मुताबिक, 29 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पति राजेश दरवाजे पर बैठे थे। तभी परिवार के ही सरवन और नीर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने राजेश को पीटना शुरू कर दिया। पति को बचाने पहुंची माधुरी को भी लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रंजिश में घर पहुंचकर परिवार पर हमला, दंपती समेत चार को पीटा पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.