Hardoi News: पति की गोली से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: बिलग्राम। कोइलरा गांव में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे पति गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार थी। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी लाया गया, वहां से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। चार दिन बाद चल रहे उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गयी। इलाज के दौरान महिला के माता पिता, सास ससुर भी केजीएमयू में मौजूद थे। बताया गया कि गंभीर यादव की शादी करीब 15 साल पहले सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी साधना से हुई थी। दंपति के तीन बच्चों में काजल (14), रौनक (11) और रूही (4) हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया महिला के पिता जयचंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पति गंभीर को जेल भेजा जा चुका है। पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.