Hardoi News: पचदेवरा पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को पकड़ा
हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: पचदेवरा। ग्राम पिपिरिया निवासी बाबा रामसागर गिरि की तहरीर पर चार अगस्त को पुलिस ने गांव निवासी अतुल उर्फ नन्हूं पर मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को अतुल उर्फ नन्हूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश पटेल, कांस्टेबल आदित्य चौधरी, रजत चौधरी, रिजर्व कांस्टेबल लक्की और आशुतोष शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.