Hardoi News: पंचायत सहायक चयन में अनियमितता का आरोप, डीएम से शिकायत
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरदोई। टोंडरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत निजामपुर मजराजमा निवासी अनूपन शेखर ने पंचायत सहायक पद के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। आरोप है कि उन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि 17 अगस्त से पहले 14 अगस्त को पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन खंड विकास कार्यालय में जमा किया था। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि विमल पाण्डेय ने 17 अगस्त को चार अन्य आवेदकों के फार्म कार्यालय में जमा किए। ग्राम पंचायत अधिकारी को चारों आवेदन मेरिट सूची तैयार करने के लिए दिए गए थे। शिकायतकर्ता ने खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत अधिकारी तथा प्रधान प्रतिनिधि पर नियमों की अनदेखी और कूटरचित तरीके से आवेदन स्वीकार करने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत में डुग्गी-मुनादी कराकर आवेदन आमंत्रित करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.