हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: अतरौली। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर एवं खंड विकास अधिकारी अरविंद राजपूत ने 44 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायत सहायकों को ऑन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में आलमपुर, सोनिकपुर, बहुती, अतरौली, बम्हनोवा पेंग, सिकंदरपुर, जाजूपुर सहित विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिकाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत सहजकर्ता दल के द्वितीय बैच...