Hardoi News: नौ घंटे तक मौत से जूझते रहे दो दोस्त, एक की जिंदगी थमी
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर से कन्हारी नगला गांव जा रहे दो दोस्तों की बाइक बुधवार रात खितौली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों करीब नौ घंटे तक सड़क किनारे गड्ढे में पड़े रहे। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर पड़ने पर दुर्घटना की जानकारी हो सकी। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी नगला गांव निवासी मोनू उर्फ उत्कर्ष (30) पुत्र महेश कटियार और नन्हें उर्फ प्रतीक (25) पुत्र प्रमोद कटियार आपस में दोस्त थे। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों एक ही बाइक से सवायजपुर से अपने गांव लौट रहे थे। खितौली मोड़ के पास बारिश के चलते सड़क कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.