Hardoi News: नोटिस के सप्ताह भर बाद भी गंजरी प्रकरण में कार्रवाई लंबित
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: सांडी। ग्राम पंचायत गंजरी में मनरेगा कार्य में अनियमितता की पुष्टि के बाद भी सप्ताह भर से कार्रवाई लंबित है। जबकि बीडीओ ने 22 सितंबर को मस्टररोल शून्य कर मौके पर जांच की थी। जांच के बाद ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक (टीए) और कंप्यूटर ऑपरेटर को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया था। टीए और कंप्यूटर ऑपरेटर का जवाब मिल चुका है, लेकिन सचिव का स्पष्टीकरण अब तक नहीं आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीबीरामजी योजना के तहत बंधा निर्माण के लिए पानी भरी जमीन के बजाय सूखी जमीन का फर्जी जियोटैग कराकर कागजों पर काम दर्शाया गया। आरोप यह भी था कि ग्राम पंचायत के स्थानीय मजदूरों के स्थान पर पड़ोसी ग्राम पंचायत अंटवा के मजदूरों की फीडिंग कराकर मस्टररोल जारी किया गया। शिकायत मिलने पर बीडीओ आस्मिता सेन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.