Hardoi News: नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला युवक का शव, सनसनी
हरदोई, अगस्त 31 -- Hardoi News: टड़ियावां। सरखना गांव में सोमवार सुबह गांव के बाहर बूढ़ी दादी स्थान परिसर में नीम के पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। शव देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरखना निवासी भारत का 21 वर्षीय पुत्र विवेश सोमवार सुबह करीब चार बजे घरवालों को बिना बताए निकल गया था। उसके काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर बूढ़ी दादी स्थान परिसर में नीम के पेड़ से विवेश का शव लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गोपामऊ चौकी प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक विवेश पिछले चार वर्षों से बीमारी के कारण परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.