हरदोई, नवम्बर 19 -- Hardoi News: पिहानी। शनिवार को श्री खाटू श्याम बाला जी परिवार के तत्वावधान में होने जा रहे श्री श्याम संकीर्तन की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के दीपक कटियार, धीरज गुप्ता, अभिषेक सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ला मीरसराय से प्रारंभ होकर निशान यात्रा बड़ा चौराहा, बस स्टैड, मिश्राना, भाटनटोला आदि होते हुए पावर हाउस के सामने पहुंचकर संपन्न होगी। शनिवार को गुरुद्वारा के सामने विशाल श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इसमें गाजियाबाद, कानपुर, सीतापुर आदि जिलों से आए कलाकार बाबा खाटूश्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों ने खासा उत्साह है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: खाटू श्याम मंदिर गोविंद नगर से निकाली निशान यात्रा यह भी पढ़ें- Gonda News...