Hardoi News: निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे जनरेटर से सामान चोरी
हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात भरावन-अतरौली मार्ग पर चंदन मार्केट के सामने स्थित एक निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे जनरेटर का अल्टरनेटर चोर खोल ले गए। बाद में उसका कॉपर तार निकालकर अल्टरनेटर के अवशेष करीब 100 मीटर दूर पीपल के पेड़ के पास फेंक दिए। पीड़ित अरुण पुत्र ब्रजकिशोर निवासी ग्राम मांझगांव ने अतरौली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि भरावन-अतरौली रोड पर चंदन मार्केट के सामने उनका मकान निर्माणाधीन है। मंगलवार रात वह खाना खाने अपने घर चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सूने मकान से हजारों की चोरी, जांच शुरू बुधवार सुबह करीब छह बजे निर्माण स्थल पर पहुंचे तो जनरेटर का अल्टरनेटर गायब मिला। खोजबीन करने पर करीब 100 मीटर दूर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.