Hardoi News: निर्माणाधीन पानी की टंकी के नीचे जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम मछली मंडी के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी के नीचे हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 1100 रुपये की मालफड़ और आरोपितों की तलाशी में 1530 रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सोनू उर्फ आदित्य कश्यप, रामजी, इलियास और मुकेश को पकड़ा गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.