Hardoi News: निरंतर प्रयास है सफलता की कुंजी
हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: हरदोई। आवास विकास कॉलोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों में प्रकृति, रचनात्मकता एवं धैर्य के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विशेष बोंजाई वर्कशॉप का आयोजन किया गया। संचालन प्रसिद्ध बोंजाई आर्टिस्ट, शिक्षिका एवं अवध बोंजाई एसोसिएशन की सदस्य द्रोना सिंह ने किया। स्कूल डायरेक्टर समता अवस्थी, अनुराधा मिश्रा एवं सुजाता द्विवेदी ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने अपने जीवन के संघर्ष और मेहनत के अनुभव साझा किए। संदेश दिया कि जीवन में मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपने परीक्षा उत्तीर्ण करने और आज इस पद पर रहकर समाज एवं लोगों की सेवा करने के अवसर के बारे में भी बच्चों को बताया। संचालन शिक्षिका शुभा दीक्षित ने किया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.