Hardoi News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग उठाई
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: बिलग्राम। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत राजपूत को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शैलेश दीक्षित ने बताया कि एनएचएम के तहत कई कर्मचारी 15 से 18 सालों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। ज्ञापन में 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, डीए, ईपीएफ, गैर जनपद स्थानांतरण, सेवाकाल में मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन और नियमित भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- ऊन में मांगें पूरी न होने पर कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.