Hardoi News: निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को प्राचार्य रमेन्द्र सिंह के निर्देशन में शिक्षक संकुल बैठक में विभिन्न विकास खंडों के संकुल शिक्षकों को निपुण भारत मिशन, कैच-अप शिक्षण और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया गया। प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टोंडरपुर, शाहाबाद और माधौगंज विकास खंड के संकुल शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ। वहीं दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बिलग्राम, पिहानी और टड़ियावां के संकुल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य रमेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से विद्यालयों में स्वप्रेरणा के साथ सकारात्मक एवं खुशनुमा वातावरण में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक ही देश के भावी नागरिकों की मजबूत नींव रखते हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.