Hardoi News: निजी बस चालकों ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम
हरदोई, अक्टूबर 19 -- Hardoi News: पिहानी। हरदोई से लखीमपुर के लिए संचालित निजी बसों के पहिये अनिश्चितकाल के लिए थम गए। बस चालक और बस मालिकों का आरोप है कि अवैध रूप से संचालित ऑटो सवारियां भर रहे हैं। इससे बसों का डीजल का खर्च तक नहीं निकल रहा। इसीलिए प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया गया है। निजी बस संचालन से जुड़े अमन बाजपेई, सीताराम, आशीष, अमजद, यूसुफ, दीपक आदि का कहना है कि हरदोई से पिहानी, जहानीखेड़ा आदि के लिए अवैध रूप से दर्जनों ऑटो का संचालन हो रहा है। इसके चलते बसें खाली रहती हैं। एक बस में चालक परिचालक सहित तीन लोगों का स्टाफ रहता है। आरोप है कि अवैध रूप से संचालित ऑटो के कारण बस स्टैड से बस चालक, परिचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बस स्टैंड से ऑटो चालक सवारियां बैठा लेते हैं। मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.