Hardoi News: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, संचालक हुआ फरार
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: पाली। कस्बा में इलाज के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अभी कोई शिकायत नहीं की है। जिम्मेदार शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। मोहल्ला रामनगर निवासी चन्द्रहास दिव्यांग है। इकलौते सात वर्षीय बेटे चंद्रकांत को पिछले चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। इलाज मोहल्ला इमामचौक में स्थित एक निजी अस्पताल से हो रहा था। बुधवार सुबह परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए। मिली जानकारी के अनुसार, मौजूद डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर ड्रिप लगा दी। कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। तबियत बिगड़ती देख परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया। बताते है कि डॉक्टर ने देखते ही जबाव दे दिया। बच्चे को कहीं और ले जाने की बात कहने लगा, जबतक परिजन कुछ समझ पाते तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.