Hardoi News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: संडीला (हरदोई), संवाददाता। कस्बे के बांगरमऊ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। कछौना थाना क्षेत्र के कोरिहाना मजरा हथौड़ा निवासी सरोजनी को प्रसव पीड़ा होने पर 8 अगस्त को संडीला कस्बे के बांगरमऊ रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराया गया था। सरोजनी के पति पप्पू के अनुसार अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसव कराया गया और बच्ची का जन्म हुआ। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कानपुर से मंगवाया ब्लड..बिना चढ़ाए आपरेशन पर प्रसूता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.