Hardoi News: निजी अस्पताल में कमियां मिलने पर अभिलेख तलब
हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: मल्लावां। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने मल्लावां के तुलसी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कागजात मांगने पर न दिखाए जाने पर दो दिन में कागजात प्रस्तुत करने का रिमाइंडर दिया गया है। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। कोई भी पंजीकृत डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ नहीं मिला। अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए दो कार्य दिवसों में चिकित्सक का मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण, सीएमओ कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, बायोवेस्ट मैनेजमेंट प्रमाणपत्र, फायर प्रमाण पत्र, अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ का योग्यता प्रमाण पत्र मुहैया कराने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि तय समय में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए तो अस्पताल को सील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.