Hardoi News: नाली के पानी के विवाद में लाठी-डंडों से पीटा, चार पर रिपोर्ट
हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: पचदेवरा। थाना क्षेत्र के दिवन्नापुर मजरा कमालपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे नाली का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के रविंदर व धर्मेंद्र व कल्लू व शिवरतन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सुरेंद्र, उसके भाई मदनलाल, पत्नी विनीता और पुत्र आदेश को चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.