Hardoi News: नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच को पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: पिहानी। जेबीगंज रोड पर करीब एक करोड़ की लागत से हो रहे नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुई शिकायत के बाद मंगलवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। टीम अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी। जेबीगंज रोड पर लगभग एक करोड़ से 610 मीटर नाला का निर्माण कराया जा रहा था। तकरीबन तीन सौ चालीस मीटर तक नाला निर्माण हो भी गया था। इस दौरान वार्ड सभासद सहित स्थानीय लोगों ने मानकविहीन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मई माह में हुई शिकायत के बाद कार्य को रुकवा दिया गया था। शिकायत की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया लेकिन बीच मे टीम में शामिल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर हो गया। उसके बाद शिवनरेश सिंह की तैनाती अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में हुई और मई में हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.