Hardoi News: नारी शक्ति वंदन के तहत आकांक्षा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: पाली। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति और मातृ शक्ति को बढ़ावा देने के लिए पाली के शंकर लाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत शनिवार को कक्षा आठ की छात्रा आकांक्षा को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभालते ही आकांक्षा ने आत्मविश्वास के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह विद्यालय परिसर का भ्रमण कर बेंच, डेस्क, पेयजल और शौचालय सहित बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने, परीक्षाओं की तैयारी करने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया महानवमी व दशहरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.