Hardoi News: नामकरण की दावत में जा रहे पिता की हादसे में मौत, बेटी के सामने उजड़ा परिवार
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। मामा के घर नामकरण की दावत में शामिल होने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि सात साल की बेटी बच गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता को खून से लथपथ देखकर बेटी बिलखती रही। सांडी थानाक्षेत्र में जल्लामऊ गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष मंगलवार शाम बेटी दुर्गा को बाइक पर बैठाकर मामा के घर नामकरण की दावत में शामिल होने जा रहे थे। बरंडारी मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी सांडी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पांच बेटे और एक बेटी है। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार के लोगों का रो-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.