हरदोई, सितम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में बघौली पुलिस ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना कई महीने पुरानी बताई जा रही है। साइबर एनसीएमईसी पोर्टल पर मिली शिकायत की जांच के दौरान मामला पुलिस के सामने आया। एसआई विश्वबन्धु सिंह की तहरीर के अनुसार शिकायत की जांच में सामने आया कि संबंधित मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनीष यादव पुत्र राकेश यादव निवासी नथानखेड़ा मजरा उमरापुर द्वारा किया जा रहा था। आरोप है कि इसी मोबाइल नंबर से नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। थानाध्यक्ष प्रशान्त दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष होली के समय की घटना है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: नाबालिग का अश्लील वीडियो अपलोड का आरोप, मुकदमा कई महीने पूर्व हुई घटना की शिकायत साइबर एनसीएमईसी पोर्टल पर की गई...