हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: पिहानी। पालिका के सामुदायिक भवन में शायर हाफिज सलीमुल्लाह असलम पिहानवी के नातिया काव्य संग्रह ''जाद ए राह'' का विमोचन किया गया। इस दौरान आयोजित नातिया मुशायरा में शायरों ने अपने कलाम भी पेश किए। अध्यक्षता हाफिज कबीरुद्दीन हक्की ने की। मुख्य अतिथि हज कमेटी के सदस्य चेयरमैन गोपामऊ हाजी वली मोहम्मद कुरैशी और विशिष्ट अतिथि पिहानी पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सैफ सईद खां, फरीद बिलग्रामी व रामप्रकाश बेखुद थे। शुरुआत हाफिज सुहैल ने तिलावत व आसिम मकनपुरी ने नात से की। कार्यक्रम में लखनऊ से आए रामप्रकाश बेखुद, संडीला के दावर रजा, वकार काशिफ, शरफ नानपारवी देहली आदि ने शेर पढ़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...