Hardoi News: नहर की 14 नई पुलियों के निर्माण को हुआ भूमि पूजन
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: पाली। क्षेत्रीय भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से स्वीकृत नहर पुलियों के निर्माण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पाली-नकटौरा मार्ग पर रतनापुर के निकट विधायक ने वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। विधायक रानू ने कहा कि क्षेत्र की नहर करीब चार दशक से सूखी पड़ी थी। नहर में पानी छोड़े जाने पर जगह-जगह नहर फटने की समस्या सामने आती थी। इससे किसानों को परेशानी होती थी। समस्या के समाधान के लिए शारदा नहर खंड शाहजहांपुर की स्थानीय शाखा में कुलाबा निर्माण के साथ आवश्यक स्थानों पर पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने क्षेत्र में 14 नई पुलियों के निर्माण को मंजूरी दी है। पाली मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.