हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: मल्लावां। क्षेत्र में नशे की हालत में दो युवकों ने खड़ी रोडवेज बस को तेज रफ्तार से दौड़ाकर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास में टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बरहुआ निवासी सुमित कुमार रोडवेज बस पर संविदा चालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे उन्होंने सती माता मंदिर के पास सर्विस लेन रोड पर बस किनारे खड़ी की थी और बाथरूम करने चले गए थे। यह भी पढ़ें- Noida News: फ्लैट के बाहर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ इसी दौरान ग्राम मीरनगर निवासी अमर सिंह और भगवंत नगर निवासी बबलू यादव वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों नशे क...