Hardoi News: नशे में घर पर हंगामा, वृद्ध ससुर से मारपीट का आरोप
हरदोई, सितम्बर 25 -- Hardoi News: हरपालपुर। खिम्मापुरवा गांव में शराब के नशे में घर का दरवाजा पीटकर हंगामा करने और विरोध पर वृद्ध ससुर से मारपीट व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी बबिता पत्नी सुखदेव राजपूत ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनके पति कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं और वह अपने वृद्ध ससुर प्रह्लाद के साथ घर पर रहती हैं। आरोप है कि गांव का विद्याराम पुत्र प्यारेलाल आए दिन शराब के नशे में घर के पास हंगामा करता है। 20 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसने नशे में घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए वृद्ध ससुर को थप्पड़ मार दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.