हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: टड़ियावां। सड़कों के निर्माण में जमकर मनमानी की जा रही है, मानक की अनदेखी पर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इसके कारण सड़कें बनने के कुछ माह बाद टूट रही हैं। इटौली-गोपामऊ मुख्य मार्ग से जुड़ा नेवादा लिंक मार्ग का करीब छह माह पहले नवीनीकरण होना बताया जा रहा है। पहली बारिश के सीजन मार्ग का डामर उखड़ने से कई जगह गढ्ढों में तब्दील हो गया है। इससे वहां जलभराव हो गया है। पूरे मार्ग का डामर उखड़ने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मार्ग टड़ियावां ब्लॉक से दर्जनों ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह माह पहले हुए इसके नवीनीकरण के निर्माण में काफी खामियां थी, जिसके कारण पूरी सड़क जर्जर अवस्था में तब्दील हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...