Hardoi News: नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा
हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग स्थित रूदामऊ गांव के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार शाम हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता कराई, जिसके बाद समझौता हो गया। सहिजना गांव निवासी महिला का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर वार्ता कराई। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला के समुचित इलाज का पूरा खर्च उठाने की सहमति देने पर पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस ले ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.