Hardoi News: नन्हे मुन्ने बच्चों ने निकाली कांवड़ यात्रा
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: पिहानी। सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा निकाली। बम-बम भोले के जयकारों के साथ बच्चे कटरा बाजार में पटवा गली, पालिका रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए भूरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान शंकर, पार्वती, गणेश,कार्तिकेय, मां गंगा आदि के स्वरूप में सजे बच्चे मन मोह रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवनीश सिंह, बिंदु सिंह, समीर बाजपेई आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.