Hardoi News: ननिहाल में युवक से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप
हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: पचदेवरा। शाहजहांपुर के मोहल्ला साहबगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके मामा रघुनंदन निवासी ग्राम नाशा थाना पचदेवरा का 7 जुलाई को बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह 8 जुलाई को अपनी माता के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने ननिहाल पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उनके मामा के पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज की, घर से चले जाने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। 10 जुलाई को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वसीयत की जमीन पर कब्जे का आरोप यह भी पढ़ें- Balrampur News: वसीयत की जमीन पर कब्जे का आरोप यह भी पढ़ें- Balrampur News: वसीयत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.