हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: मल्लावां। अटारी हाउस कुंवर बलबीर सिंह के यहां आयोजित श्री गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में मल्लावां से निकली कल्याणी नदी के पुनर्जीवन के लिए अथक प्रयास कर रहे मल्लावां के दुलारे लाल हंस को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक लखनऊ अमित रजावत ने दुलारे लाल हंस के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि मल्लावां निवासी दुलारे लाल हंस पिछले काफी समय से कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस संबंध में वह अब तक कई बार एसडीएम बिलग्राम और पांच बार जिलाधिकारी हरदोई से मिल चुके हैं। 27 जुलाई को उन्होंने मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत से मुलाकात की। 28 जुलाई 2026 मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर कल्याणी नदी को पुनर्जीव...