हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: शाहाबाद संवाददाता। नगर पालिका कार्यालय से आउटसोर्सिंग से संबंधित पत्रावली गायब होने के मामले में पुलिस ने अधिष्ठान लिपिक और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी ने 14 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नगर पालिका कार्यालय में आउटसोर्सिंग से संबंधित पत्रावली उपलब्ध नहीं है। अधिष्ठान लिपिक से जानकारी करने पर बताया गया कि पत्रावली तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर को दी गई थी। पत्रावली के संबंध में दोबारा जानकारी मांगे जाने पर भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला। बताया गया कि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर को पूर्व में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की...