Hardoi News: नंगे पैर पदयात्रा निकाल कांग्रेसियों ने जताया विरोध
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरदोई। कांग्रेस जिला कार्यालय के बाहर कथित आपत्तिजनक प्रदर्शन और पार्टी के बैनर, प्रतीक व राहुल गांधी के चित्र पर कालिख लगाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने नंगे पैर गांधीवादी पदयात्रा निकाली। तिकुनिया पार्क स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू हुई पदयात्रा में कांग्रेसजन 'रघुपति राघव राजा राम' भजन गाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर बाल विद्या भवन विद्यालय परिसर में कथित राजनीतिक गतिविधि आयोजित किए जाने के मामले में भी मांगपत्र सौंपा गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर किसी पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.