Hardoi News: धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव, निकाली शोभायात्रा
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के मोहल्ला नई बस्ती, रेलवेगंज स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर एवं आश्रम में महर्षि गुरु वाल्मीकि का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व्यक्त की। मुख्य अतिथियों ने बैंड-बाजे और रामायण से संबंधित आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से शिक्षित होने, रोजगार के अवसरों की ओर आगे बढ़ने और एकजुट होकर समाज की प्रगति के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आपसी सहयोग से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: आज भी प्रासंगिक हैं महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.