Hardoi News: धान भरा तसला उठाने से मना किया तो पत्नी को पीटा
हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बृजलालपुरवा गांव में रविवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। आरोप है धान भरा तसला उठाने से मना करने पर पति ने पत्नी को कमरे में ले जाकर पीटा। दिल्ली की एक ब्रेड फैक्ट्री में काम करने वाला प्रमोद रविवार को घर पर धान समेट रहा था। उसने 20 वर्षीय पत्नी तनीषा से धान भरा तसला उठाने को कहा। आरोप है कि तनीषा ने मना करने पर प्रमोद गुस्से में आ गया और उसे कमरे में ले जाकर पीट दिया। तनीषा की शादी इसी साल 20 फरवरी को हुई थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घायल तनीषा को बाइक से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद इमरजेंसी वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.