Hardoi News: धान खरीद शुरू न होने पर केंद्र प्रभारियों का वेतन रुकेगा
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। गल्ला मण्डी स्थित धान खरीद केंद्रों पर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने सुबह 9.30 बजे अचानक निरीक्षण किया। धान खरीद शुरू न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी केंद्र प्रभारियों को दी। हरदोई मण्डी में धान खरीद हेतु 10 केन्द्र विपणन विभाग के, मण्डी समिति के 6 केंद्र, यूपीएसएस के 4 केंद्र , पीसीएफ के दो केंद्र, पीसीयू के पांच केंद्र सहित हरदोई मण्डी में धान खरीद हेतु कुल 27 केंद्रों की स्थापना की गई है। अब तक कुल 241.60 कुंतल से अधिक की खरीद हुई है। उपजिलाधिकारी सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी सदर ने सभी केन्द्र प्रभारियों को तत्काल धान खरीद हेतु निर्देशित किया। केंद्र प्रभारियों से तत्काल किसानों से बात कर धान खरीद में तेजी लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.