हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उप जिलाधिकारी डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में धान खरीद में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया। किसान नेताओं ने क्षतिग्रस्त सड़कों, नहर निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, जलभराव और खाद-बीज की किल्लत का मुद्दा उठाया गया। किसानों का कहना है कि गलत फसल सर्वे के कारण उनका धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं बिक पा रहा है। उन्होंने सर्वे की जांच कराकर उसे दुरुस्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फर्जी क्रय केंद्रों को बंद कराने और डीएपी के लिए प्रदर्शन इसके अलावा सहकारी समितियों पर खाद के लिए लग रही लंबी कतारों का...