Hardoi News: धान के खेत में दौरा पड़ने से किसान की डूबकर मौत
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: हरदोई। भीटामहासिंह गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में काम करने गए 33 वर्षीय वीरेंद्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत में काम करते समय अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे वह नियंत्रण खोकर पानी से भरे खेत में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सुनील ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र को पहले से मिर्गी के दौरे आते थे। उनका इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में दौरा पड़ने के बाद पानी में गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पंचायतनामा समेत अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.